WhatsApp
Call Now
Latest News Updates Jan 22, 2026

Ghazibad-Jewar RRTS:

Ghazibad-Jewar RRTS:

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को गाजियाबाद से जोड़ने वाला नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर अब फाइनल स्टेज में पहुंच गया है। एनसीआरटीसी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के साथ बैठक कर पूरे रूट और स्टेशनों पर सहमति बना ली है। प्रस्तावित कॉरिडोर पर 11 स्टेशन होंगे और इस पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है।

यह रैपिड रेल गाजियाबाद से चलकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा होते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। सूरजपुर, दनकौर, अल्फा-1, इकोटेक और यीडा क्षेत्र जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे एयरपोर्ट तक पहुंच का समय काफी घटेगा और सड़क पर निर्भरता कम होगी।

रूट बदलने को एनसीआरटीसी ने बताया अफवाह

एनसीआरटीसी ने साफ किया है कि गाजियाबाद-जेवर रैपिड रेल को लेकर फैल रही रद्द होने या रूट बदलने की खबरें गलत हैं। दिल्ली के सराय काले खां से जोड़ने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। डीपीआर में केवल तकनीकी स्तर पर कुछ सुधार संभव हैं, रूट वही रहेगा जो तय किया गया है।

Your Property Journey Starts Here

Check Plots Price List Near Jewar Airport